हमीरपुर: कृषि वैज्ञानिकों के दल ने तिल की जीटी 6 प्रजाति का परीक्षण कर किसानों को किया जागरूक
हमीरपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय फसल परियोजना के जरिए कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा की ओर से तिल प्रजाति जीटी 6 के चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चार सदस्यीय मध्यप्रदेश व उड़ीसा के ब्रीडर वैज्ञानिकों के दल ने फसल का निरीक्षण किया। अखिल भारतीय फसल अनुसंधान परियोजना के टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) से तिल …
हमीरपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय फसल परियोजना के जरिए कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा की ओर से तिल प्रजाति जीटी 6 के चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चार सदस्यीय मध्यप्रदेश व उड़ीसा के ब्रीडर वैज्ञानिकों के दल ने फसल का निरीक्षण किया।
अखिल भारतीय फसल अनुसंधान परियोजना के टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) से तिल ब्रीडर डॉ शिवरतन तथा उड़ीसा से आए डॉ बीसी मिश्रा, डॉ बीके पानी व डॉ डीआर मिश्रा ने कुरारा विकासखंड के पडुई व परसी डेरा में कृषकों के खेतों में खड़ी तिल प्रजाति जीटी 6 फसल पर सघन निरीक्षण किया।
वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति की खासियत के बारे में प्रगतिशील कृषक विनोद कुमार व रामचंद्र से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एसपी सोनकर व डा सूर्य प्रताप सोमवंशी से भौगोलिक तकनीकी अनुकूलता के बारे में भी जानकारी ली। ताकि आगामी समय पर गुणवत्तायुक्त उत्पादन बढ़ाने के लिए और नई नई प्रजातियों को केंद्र के जरिए सफल किया जा सके। किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक बीज प्रतिस्थापन दर को बढ़ाया जा सके।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : बीमारियों की गिरफ्त में आए बाढ़ पीड़ित, 25 का हुआ परीक्षण
