रामपुर : कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो की वर्ष 2010 में दिल्ली से चोरी हुई कार बिलासपुर में बरामद हुई थी। बेगम नूरबानो की कार चोरी होने की खबर कई दिन सुर्खियों में रही थी। आनन-फानन में पुलिस ने बिलासपुर से उनकी बेलेरों कार बरामद कर ली थी। गुरुवार की दोपहर पूर्व सांसद …

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो की वर्ष 2010 में दिल्ली से चोरी हुई कार बिलासपुर में बरामद हुई थी। बेगम नूरबानो की कार चोरी होने की खबर कई दिन सुर्खियों में रही थी। आनन-फानन में पुलिस ने बिलासपुर से उनकी बेलेरों कार बरामद कर ली थी। गुरुवार की दोपहर पूर्व सांसद ने अपनी कार के मुकदमें में अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय के न्यायालय पहुंचकर बयान दर्ज कराए।

  • वर्ष 2010 में दिल्ली से चोरी हुई कार बिलासपुर से हुई थी बरामद
  • मीडिया में खूब उछला था बेगम नूरबानो की कार चोरी होने का मामला

पूर्व सांसद की बोलेरो कार 12 वर्ष पूर्व दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित रामपुर हाउस से चोरी हुई थी। मीडिया में कार चोरी का मामला खूब उछलने पर पुलिस ने आनन-फानन में बिलासपुर से बरामद कर लिया था। यह यह मुकदमा विचाराधीन था, जिसमें पूर्व सांसद ने गुरुवार को न्यायालय जाकर अपने बयान दर्ज कराए।

इस मौके पर बेगम नूरबानो के साथ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केबी माथुर, अधिवक्ता अमित कुमार, अब्दुल सबूर खां उर्फ शैजी खां, आरिफ खान, सचिन त्रिवेदी, नोमान खान, पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां, सईद उज्जफर खां, वासिक अली और मोअज्जम खां मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- CBI ने ‘ऑपरेशन गरुड़’ से मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसना किया शुरू

संबंधित समाचार