लखनऊ: यूपी में 11 प्रशिक्षु आईपीएस को मिली तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने गुरुवार को 11 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को जिलों व कमिश्नरेट में नियमित सहायक पुलिस अधीक्षक-सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी। वहीं, एक आईपीएस का तबादला कर दिया। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी जेल लखनऊ रवि शंकर छवि को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के पद पर स्थानान्तरित …

लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने गुरुवार को 11 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को जिलों व कमिश्नरेट में नियमित सहायक पुलिस अधीक्षक-सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी। वहीं, एक आईपीएस का तबादला कर दिया। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी जेल लखनऊ रवि शंकर छवि को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

वर्ष 2004 बैच के आईपीएस और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात आईजी लव कुमार को केंद्रीय प्रति नियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वर्ष 2018, 2019 और 2020 बैच के यूपी कैडर के 11 आईपीएस अफसरों की जिलों में तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है। जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये अफसर फिलहाल हैदराबाद में दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो 17 अक्तूबर को उप्र. में वापसी करेंगे।

इसी क्रम में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अमित कुमावत को कमिश्नरेट लखनऊ, अनुकृति शर्मा को बुलंशहर, आयुष विक्रम सिंह को मुजफ्फरनगर, चंद्रकांत मीना को बरेली, चिराग जैन को प्रयागराज, मानुष पारिक को गोरखपुर, पाटिल निमिष दशरथ को गाजियाबाद, पुनीत द्विवेदी को अलीगढ़, शक्ति मोहन अवस्थी को आजमगढ़, शिवा सिंह को कमिश्नरेट वाराणसी तथा श्रुति श्रीवास्तव को कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनाती दी गई है।

जबकि, डीजीपी डॉ. डीएस चौहान ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। एडीजी प्रशासन पीसी मीना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार डीएसपी बलिया प्रीति देवी, डीएसपी बदायूं ओजस्वी चावला और डीएसपी सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ जितेन्द्र कुमार द्वितीय को डीएसपी एटीएस लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

ये भी पढ़ें-बरेली: नगर निगम चुनाव के लिए तैयारी शुरू, 1500 से ज्यादा वोटर पर बनेगा नया बूथ

संबंधित समाचार