बुलंदशहर: ट्रैक्टर, कार और ट्रक में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, 12 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में बीत देर रात राजमार्ग पर ट्रैक्टर, कार और ट्रक की आमने सामने से हुई टक्कर में 12 लोग घायल हो गये। बुलंदशहर के जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना कल देर रात डिबाई अलीगढ़ रोड पर हुयी। इसमें एक …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में बीत देर रात राजमार्ग पर ट्रैक्टर, कार और ट्रक की आमने सामने से हुई टक्कर में 12 लोग घायल हो गये। बुलंदशहर के जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना कल देर रात डिबाई अलीगढ़ रोड पर हुयी।

इसमें एक ट्रैक्टर और कार में टक्कर होने पर अलीगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गया। डीएम ने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार सभी 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायल डिबाई तहसील क्षेत्र के कसेर कलां गांव के निवासी हैं।

इस घटना में घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है। सभी घायलों को हायर सेंटर में उपचार के लिये रेफर कर दिया गया है। इनमें एक बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भिजवाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर में एटीएस ने छापेमारी कर पीएफआई के दो सदस्यों को उठाया

संबंधित समाचार