वाराणसी में बदमाशों ने किया पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के शिवपुर थाना अंतर्गत वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक का गुरुवार रात में मनबढ़ लोगों द्वारा अपहरण का प्रयास किया गया। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मनबढ़ लोग पेट्रोल पंप संचालक को फॉर्च्यूनर में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की …
वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के शिवपुर थाना अंतर्गत वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक का गुरुवार रात में मनबढ़ लोगों द्वारा अपहरण का प्रयास किया गया। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मनबढ़ लोग पेट्रोल पंप संचालक को फॉर्च्यूनर में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।
मामले की जानकारी होने के बाद शिवपुर थाने की पुलिस रात में ही पेट्रोल पंप पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज व वाहन नंबर के आधार पर अपहरण करने वाले मनबढ़ लोगों की तलाश में जुटी हुई है। सरेराह हुई इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टी के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: पुलिस से एनकाउंटर में बावरिया गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
