सड़क दुर्घटना : डीसीएम में घुसी स्कार्पियो, पिता की मौत, बेटा व पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुलतानपुर । थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की भोर एक बड़ा हादसा हो गया। निजी वाहन से चार धाम की यात्रा को निकला परिवार हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुस गया। पिता की मौत हो गई। बेटा व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ईलाज …

अमृत विचार, सुलतानपुर । थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की भोर एक बड़ा हादसा हो गया। निजी वाहन से चार धाम की यात्रा को निकला परिवार हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुस गया। पिता की मौत हो गई। बेटा व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ईलाज सीएचसी में कराया गया।

चंदौली जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के गांव चारी छावनी निवासी राजेश कुमार सिंह (60) अपनी पत्नी सविता सिंह व बेटा हितेश सिंह (25) के साथ निजी वाहन सफारी से सप्ताह भर पूर्व चार धाम की यात्रा पर निकले थे। वे गुरुवार को दिन में अयोध्या दर्शन कर रात करीब 12 बजे वहां से अपने घर के लिए निकले थे।

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे वह जैसे ही चांदा थाना के ईशीपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम से टकरा गये। सफारी राजेश का बेटा हितेश सिंह चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफारी के परखच्चे उड़ गए।

चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह सफारी से तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। मां-बेटे का ईलाज किया जा रहा है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि मां-बेटे की स्थिति सामान्य है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :- सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित डीसीएम ने तीन बच्चों को कुचला, दो की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा