बहराइच: गंदगी के बीच जीने को मजबूर हैं लोग, सफाईकर्मियों की तैनाती बनी मजाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुर्तिहा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत उर्रा में सफाई कर्मी की तैनाती के बाद भी चारो तरफ गंदगी फैली हुई। सार्वजनिक स्थानों की ग्रामीण स्वयं सफाई कर रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीपीआरओ को शिकायती पत्र भेजा। मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत …

मुर्तिहा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत उर्रा में सफाई कर्मी की तैनाती के बाद भी चारो तरफ गंदगी फैली हुई। सार्वजनिक स्थानों की ग्रामीण स्वयं सफाई कर रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीपीआरओ को शिकायती पत्र भेजा।

मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत उर्रा बाजार में एक सफाई कर्मी की तैनाती है। जिसके द्वारा गांव के सड़क आज सार्वजनिक स्थानों की सफाई करनी है। लेकिन सफाई कर्मी द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है। गांव निवासी जटाशंकर मौर्य, गणेश मौर्य, शैलेंद्र साहनी, संजय जायसवाल, संजय मौर्य और दिनेश आदि का कहना है कि शारदीय नवरात्र का समय चल रहा है। इसके बाद भी दुर्गा पूजा स्थल की सफाई कर्मी द्वारा नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं बैंक मार्ग पर नाली चोक होने से पानी भरा रहता है, वहां नाली की सफाई नहीं की जा रही है। अंबेडकर पार्क, बस स्टॉप समेत अन्य स्थानों पर गंदगी है।

दुर्गा पूजा स्थल पर गांव निवासी लोग सफाई कर रहे हैं। सभी का कहना है कि समस्या पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे सभी ने प्रदर्शन कर डीपीआरओ उमाकांत पांडेय को ज्ञापन भेजा। इस मामले में डीपीआरओ का कहना है कि एडीओ पंचायत को निर्देशित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-पीलीभीत: आंगनबाडी केंद्र से गायब मिली कार्यकत्री, निलंबन की भेजी रिपोर्ट

संबंधित समाचार