अमरोहा : एडीएम वित्त बनें हसनपुर नगर पालिका के प्रशासक, शासन ने सीज कर दिए चेयरमैन के अधिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त को नगर पालिका परिषद हसनपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया है। हसनपुर की चेयरमैन नीलम शादाब के शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को तीन दिन पहले सीज कर दिया था। नीलम शादाब के खिलाफ भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल …

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त को नगर पालिका परिषद हसनपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

हसनपुर की चेयरमैन नीलम शादाब के शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को तीन दिन पहले सीज कर दिया था। नीलम शादाब के खिलाफ भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल कुमार गर्ग ने फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर चेयरमैन की कुर्सी हासिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसकी जांच की जा रही थी। जांच में जाति का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। जिसके आधार पर शासन ने नीलम शादाब के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया था।

बता दें कि बीते दिन हसनपुर के एसडीएम को नगर पालिका परिषद का प्रशासक नियुक्त किया गया था। उसके कुछ घंटों के बाद ही जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी वित्त भगवान शरण को नगर पालिका प्रशासन का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘चकबंदी विभाग में हो रहा है जमकर भ्रष्टाचार’

संबंधित समाचार