हमीरपुर: जिला पंचायत की जमीन पर 14 लोगों ने किया अवैध अतिक्रमण, नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। हमीरपुर राठ स्टेट हाईवे किनारे जिला पंचायत की बेशकीमती कांजी हाउस की भूमि पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसको लेकर अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने 14 अवैध कब्जाधारकों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने निर्देश हैं। इसको लेकर चस्पा की गई नोटिस के बाद कब्जेदारों …

हमीरपुर, अमृत विचार। हमीरपुर राठ स्टेट हाईवे किनारे जिला पंचायत की बेशकीमती कांजी हाउस की भूमि पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसको लेकर अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने 14 अवैध कब्जाधारकों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने निर्देश हैं। इसको लेकर चस्पा की गई नोटिस के बाद कब्जेदारों में हड़कंप है।

एएमए ने छानी स्थित कांजी हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध कब्जाधारक मौके से खिसक गए। कांजी हाउस गेट के दोनों ओर पिंटू, लालाराम शिवहरे, सुनील चौरसिया, श्रीकृष्ण गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, बद्दूर शिवहरे, सुरेश निगम, राम आसरे, भागवत शिवहरे, शिवदास, सुरेंद्र कुमार, पोल्ली, उमाकांत शिवहरे आदि को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस दी। मौके पर अवैध कब्जेदार के नहीं मिलने पर दुकानों में नोटिस चस्पा की गई। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने बताया कि अतिक्रमण न हटाए जाने की स्थिति में प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कहा अतिक्रमण हटाने पर आने वाला खर्च अतिक्रमणकर्ताओं से वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाते समय हुए किसी भी प्रकार के नुकसान का उत्तरदायित्व जिला पंचायत का नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने व्यवसायिक केंद्र मुस्करा की दुकानों के लंबित किराया की वसूली की। वहां पाया कि किरायेदार रामबाबू व संतोष कुमार सोनी ने किसी अन्य को दुकानें किराए पर दी हैं। जिनके विरुद्ध आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किराएदार भोला प्रसाद सोनी व सालिगराम सोनी द्वारा किराया जमा न करने पर इनके विरुद्ध आरसी जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: मतीन बोले संघर्ष के बल पर सपा को बनाएंगे मजबूत

संबंधित समाचार