बांदा: दो बार विधायक रहे 90 वर्षीय पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक और लोकतंत्र सेनानी रहे 90 वर्षीय जगन्नाथ सिंह परमार के निधन से समूचे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बीती रात तकरीब 10.30 बजे उन्होंने शहर स्थित अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। आज उनका गांव ग्राम लामा में अंतिम संस्कार किया …

बांदा, अमृत विचार। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक और लोकतंत्र सेनानी रहे 90 वर्षीय जगन्नाथ सिंह परमार के निधन से समूचे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बीती रात तकरीब 10.30 बजे उन्होंने शहर स्थित अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। आज उनका गांव ग्राम लामा में अंतिम संस्कार किया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने लामा गांव पहुंचकर अंत्येष्टि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। सी अभियंता संजय कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने भाजपा को मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का कार्य किया। उनकी स्मृतियां जीवन पर्यंत साथ रहेंगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बसपा नेता जयराम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, शीला सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह के अलावा सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-अनूठी पहल : सभी थाने में लगेंगे बॉक्स, साझा कर सकते हैं समस्या या गोपनीय सूचना

संबंधित समाचार