इटावा: महाराष्ट्र सरकार की आईजीडी परीक्षा हिंदू विद्यालय में हुई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसवंतनगर/इटावा, अमृत विचार। महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरमीडिएट ग्रेड ड्राइंग (आईजीडी) परीक्षा शुक्रवार सुबह से यहां नगर के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में आरंभ हो गईं। पहले दिन सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित इस परीक्षा में कुल 150 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमे 14 अनुपस्थित हो गए। कालेज के राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य और …

जसवंतनगर/इटावा, अमृत विचार। महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरमीडिएट ग्रेड ड्राइंग (आईजीडी) परीक्षा शुक्रवार सुबह से यहां नगर के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में आरंभ हो गईं। पहले दिन सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित इस परीक्षा में कुल 150 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमे 14 अनुपस्थित हो गए।

कालेज के राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य और केंद्र अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दो दिनों की इस परीक्षा में पहली पाली में स्टिल लाइफ की परीक्षा थी, शाम को मेमोरी ड्राइंग तथा पहली अक्तूबर को प्रातः डिजाइन तथा सायंकालीन पाली में जियोमेट्री ड्राइंग परीक्षा होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में गिने चुने केंद्रों पर आयोजित होती है। आईजीडी परीक्षा इंचार्ज डॉक्टर अनिल पोरवाल ने बताया कि पहले दिन कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहेlनकल विहीन परीक्षा के लिए संजीव कुमार श्रीमती नेहा यादव अर्चना श्रीवास्तव कौशलेंद्र सिंह सचल दल के रूप में निगरानी रखें रहेl

ये भी पढ़ें-हमीरपुर: चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ

संबंधित समाचार