कन्नौज : काली पट्टी बांधकर बीमाकर्मियों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, छिबरामऊ / कन्नौज। केन्द्र सरकार की नीतियों से नाराज लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के सदस्यों ने 41 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित में नियमों को वापस लेने की मांग की है। शुक्रवार को सैटेलाइट शाखा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन …

अमृत विचार, छिबरामऊ / कन्नौज। केन्द्र सरकार की नीतियों से नाराज लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के सदस्यों ने 41 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित में नियमों को वापस लेने की मांग की है।

शुक्रवार को सैटेलाइट शाखा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान आगरा मंडल के सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव व बीमा अभिकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

इस दौरान स्वरूप नारायण दुबे, आलोक कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, देवकीनंदन मिश्रा, राम मोहन सैनी, इंद्रपाल सिंह, रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार दुबे, अबनीश चंद्र द्विवेदी, अश्वनी कुमार शर्मा, मोहम्मद इदरीश, नीरज दीक्षित व संतोष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- बरेली: निजीकरण और आईपीओ के विरोध में बीमाकर्मियों का प्रदर्शन

संबंधित समाचार