अयोध्या : समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे तीन अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
अमृत विचार, अयोध्या। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जवाब संतोषजनक न होने की दशा में एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण अयोध्या मंडल व अधिशासी अभियंता लघु …
अमृत विचार, अयोध्या। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जवाब संतोषजनक न होने की दशा में एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण अयोध्या मंडल व अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूमि एवं संरक्षण समिति तथा राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, मनरेगा व जिला मिशन समिति की बैठक थी। जिला मिशन समिति की बैठक में सर्वप्रथम इकाई पार कराये गये कार्यों की समीक्षा की गई।
सचिव/भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत इच्छुक कृषकों द्वारा आॅनलाइन प्रथम आवक एवं प्रथम पावक के आधार पर कुल 12 के सापेक्ष 16 कृषकों ने आवेदन किया जिसमें से 10 लोगों ने टोकन मनी बैंक चालान के माध्यम से जमा किया।
सत्यापन के बाद 7 कृषकों को पात्र किया गया है। डीएम ने उसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम ने योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने व लाभान्वित करने के निर्देश दिये। बैठक में विधायक रामचन्द्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव व अन्य अफसर उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- बहराइच: समाधान दिवस से नदारद पूर्ति निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब
