मधुसूदन मिस्त्री ने कहा- ‘कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं, सब मर्जी से लड़ रहे’
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने नामाकंन फॉर्म भर दिया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14, शशि थरूर द्वारा पांच और केएन त्रिपाठी ने एक फॉर्म जमा किए। उन्होंने कहा कि कल …
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने नामाकंन फॉर्म भर दिया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14, शशि थरूर द्वारा पांच और केएन त्रिपाठी ने एक फॉर्म जमा किए। उन्होंने कहा कि कल 1 अक्टूबर को हम फॉर्म की जांच करके शाम तक हम उन फॉर्म की घोषणा करेंगे जो वैध हैं और उम्मीदवारों के नाम की भी एलान करेंगे।
ये भी पढ़ें – गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी का समर्थन नहीं कर रहा: शशि थरूर
मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि तीनों नेता में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। कोई भी अगर यह दावा करता है कि उन्हें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का समर्थन है तो यह गलत होगा और चुनाव में निष्पक्ष होंगे। राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावकों में आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और भूपेंद्र हुड्डा आदि नेता शामिल रहे जो पार्टी में बदलाव की मांग उठाने वाले नेताओं के समूह जी-23 में भी शामिल रहे हैं। वहीं शशि थरूर भी जी-23 में रहे हैं। उन्होंने नामांकन पत्रों के पांच सेट दाखिल किए और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
ये भी पढ़ें – Congress President Election: थरूर के बाद खड़गे ने किया कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन, जानिए किसे बताया ‘भीष्म पितामह’
