बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने देश के उद्योगपतियों की पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए एक के एक दो ट्वीट किया है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ”सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने देश के उद्योगपतियों की पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए एक के एक दो ट्वीट किया है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ”सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि होने से अब विश्व के धन्नासेठों में उनकी गिनती है, परन्तु देश में करीब 130 करोड़ गरीब व निम्न आय परिवारों के जीवन में थोड़ा भी सुधार नहीं होना अति-चिन्ता की बात। सरकार इस खाई को कैसे पाटेगी?

इसके साथ मायावती ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, ”भारतीय रुपये के मूल्य में अनवरत गिरावट चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। देश के विदेशी मुद्रा भण्डार में भी लगातार कमी की खबरें अब लोगों को विचलित करने लगी हैं। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था को संभालने में यहाँ के उद्योगपतियों व धन्नासेठों की भूमिका क्या है, देश जानने को इच्छुक।

यह भी पढ़ें:-मायावती ने पीएफआई पर प्रत‍िबंध को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- अन्‍य संगठनों पर क्‍यों नहीं बैन

संबंधित समाचार