लखनऊ : मदरसों में पढ़ाई का समय बदलने जाने पर नाराज मौलाना सुफियान निजामी, बोले… 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिनों मदरसों में पढ़ाई का समय बढ़ाये जाने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मदरसे का संचालन अब सुबह 9 बजे से लेकर तीन बजे तक होगा। इससे पहले मदरसों में पढ़ाई का समय दो बजे तक था। पढ़ाई का समय एक घंटा बढ़ाये …

अमृत विचार, लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिनों मदरसों में पढ़ाई का समय बढ़ाये जाने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मदरसे का संचालन अब सुबह 9 बजे से लेकर तीन बजे तक होगा। इससे पहले मदरसों में पढ़ाई का समय दो बजे तक था। पढ़ाई का समय एक घंटा बढ़ाये जाने पर  मौलना सुफियान निजामी ने एतराज जताया है।

उन्होंने जिम्मेदारों को अपने फैसले पर विचार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को नमाज पढ़ना होता है, वहीं पढ़ाने वाले बहुत से लोग मस्जिदों में इमामत करने जाते हैं। ऐसे में पढ़ाई का एक घंटा बढ़ाये जाने से जोहर की नमाज पढ़ने में समस्या आयेगी। इसके अलावा मदरसों में रहने वाले बच्चों को मगरिब की नमाज के बाद खाने की व्यवस्था करनी होती है, जिसके लिए जोहर की नमाज के बाद से ही इंतजाम किया जाता है। जिसमें समस्या आना तय है।

दरअसल,उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में एक घंटा समय इसलिए बढ़ाया है, जिससे आधुनिक विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था लागू हो सके। आज से यह समय सारिणी मदरसों पर लागू हुई है। इसका आदेश बीते मंगलवार को मदरसा बोर्ड ने जारी किया था।

यह भी पढ़ें… लखनऊ: यूपी को मिला स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज