प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शिक्षकों को बनाया बंधक
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बड़ा बवाल किया। फीस बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे छात्रों ने दो शिक्षकों को बंधक बना लिया। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से पचास के करीब छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गयी है। बताते चलें कि तकरीबन 22 दिनों से विश्वविधालय के छात्र बढ़ी हुई …
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने बड़ा बवाल किया। फीस बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे छात्रों ने दो शिक्षकों को बंधक बना लिया। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से पचास के करीब छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गयी है।
बताते चलें कि तकरीबन 22 दिनों से विश्वविधालय के छात्र बढ़ी हुई फीस के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं और कई बार यहाँ हिंसक प्रदर्शन भी कर चुके हैं। वहीँ प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने आंदोलनरत छात्रों के साथ वार्ता के लिए दस छात्रों की लिस्ट मांगी थी। छात्रों की ओर से बीस लोगों की लिस्ट दी गई। सूची में कुछ नाम ऐसे थे जो वर्तमान में वैध छात्र नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर छात्रों का एक हुजूम वार्ता कक्ष नार्थ हाल में पहुंचा। वार्ता शुरू हो रही थी तभी छात्रनेता और उनके साथ छात्रों की भीड़ ने गालीगलौज कर धमकी दी। फाइलों को फेंक दिया। दरवाजे, खिड़कियों के कांच तोड़ डाले। धक्कामुक्की कर उग्र प्रहार किया।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
