मुरादाबाद : 1959 में गुरुचरण जी ने कराई थी दुर्गा भवन मंदिर की स्थापना, पूरी होती है भक्तों की मन्नत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बुध बाजार स्थित दुर्गा भवन मंदिर भक्तों की आस्था का प्रतीक है। 1959 में गुरुचरण जी ने इस मंदिर की स्थापना कराई थी। यहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है। यूं तो यहां हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र में विशेष भीड़ जुटती है। सुबह-शाम मंदिर में महिलाएं कीर्तन करती …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बुध बाजार स्थित दुर्गा भवन मंदिर भक्तों की आस्था का प्रतीक है। 1959 में गुरुचरण जी ने इस मंदिर की स्थापना कराई थी। यहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है। यूं तो यहां हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र में विशेष भीड़ जुटती है। सुबह-शाम मंदिर में महिलाएं कीर्तन करती हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित प्रेमराज जोशी ने बताया कि मंदिर में 31 दीपक निरंतर जलते रहते हैं। यहां आने वाले भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। मन में विश्वास और आस्था लेकर दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। दिल्ली निवासी एक दंपती को शादी के 12 साल बाद भी संतान नहीं हुई थी। उन्होंने यहां आकर सच्चे मन से माता रानी से मन्नत मांगी। अगले साल ही वह अपने बच्चे के साथ फिर से दर्शन करने आए थे। इसके अलावा ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जब यहां आने वाले भक्तों की मां ने झोली भरी। यहां अखंड ज्योति जलती रहती है। मंदिर में मां दुर्गा के अलावा अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित हैं।

शहर के अलावा दिल्ली, मेरठ और लखनऊ से भी यहां श्रद्धालु आते हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे से मंदिर की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। मंदिर में पूजा करने आए 45 वर्षीय श्रीनाथ शुक्ला ने बताया कि वह पिछले 25 साल से नवरात्र में रोजाना मंदिर आते हैं। इस मंदिर में उनकी विशेष आस्था है। माता से जो भी मांगा वही मिला है। पीतल नगरी निवासी वृद्धा प्रेमवती का कहना था कि वह लंबे समय से मंदिर आ रही हैं। पहले खुद आती थीं, मगर अब कमजोरी की वजह से बेटे या पोते को साथ लाना पड़ता है। माता रानी की कृपा से मेरा भरा-पूरा और सुखी परिवार है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा