कानपुर, बरेली में खुलेंगे आटोमेटिक टेस्टिंग ड्राइविंग ट्रैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर में ऑटोमेटिक टेस्टिंग ड्राइविंग ट्रैक खोलने को लेकर बुधवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) गंगाफल ने प्रदेश के कानपुर व बरेली में बन चुके ड्राइविंग ट्रैक की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश में दो शहरों में ड्राइविंग ट्रैक …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर में ऑटोमेटिक टेस्टिंग ड्राइविंग ट्रैक खोलने को लेकर बुधवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) गंगाफल ने प्रदेश के कानपुर व बरेली में बन चुके ड्राइविंग ट्रैक की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश में दो शहरों में ड्राइविंग ट्रैक संचालित करने के लिए निजी ऑपरेटर के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया गया।

विभागीय अधिकारी बताते हैं कि स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान वाहन टेस्ट में जुगाड़ नहीं चलेगा। सब कुछ कम्प्यूटर के हाथों में होगा। इसी लिहाज से ऑटोमेटिक टेस्टिंग ड्राइविंग ट्रैक खोले जा रहे हैं। अभी तक आरटीओ कार्यालय में वीआईपी समेत जुगाड़ वाले लोग बिना टेस्ट ट्रायल के ही डीएल बनवा लेते थे लेकिन टेस्टिंग ड्राइविंग ट्रैक खुलने के बाद इस पर पूरी तरह अंकुश लग जायेगा।

अब किसी भी हाल में लोग वाहन टेस्ट नहीं पास करा पायेंगे। प्रयोग के तौर पर यूपी के दो शहरों के बाद लखनऊ समेत अन्य महानगरों में ट्रैक बनाए जाएंगे। ताकि अनाड़ी ड्राइवरों की वजह से सड़क हादसे को रोका जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ परिवहन निगम के प्राविधिक शाखा के अधिकारी भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज