बरेली: त्योहार पर बिजली कर्मचारी रहेंगे ऑन ड्यूटी, छुट्टियां हुईं निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली बिल बकाया को लेकर लक्ष्य तय किया गया है। त्योहार पर कर्मचारियों की मुख्यालय स्तर से ही छुट्टियां निरस्त की गई हैं, ताकि समय से लक्ष्य की प्राप्ति होने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे। यह भी पढ़ें- बरेली: ससुराल में प्रसव पीड़ा से तड़पकर महिला …

बरेली, अमृत विचार। पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली बिल बकाया को लेकर लक्ष्य तय किया गया है। त्योहार पर कर्मचारियों की मुख्यालय स्तर से ही छुट्टियां निरस्त की गई हैं, ताकि समय से लक्ष्य की प्राप्ति होने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ससुराल में प्रसव पीड़ा से तड़पकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के मुताबिक 10 अक्टूबर तक हर हाल में दिया गया लक्ष्य पूरा करने के निर्देश हैं। देहात क्षेत्र से लगभग एक करोड़ और शहरी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये के बकाया की वसूली करनी है। अगर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो मुख्यालय स्तर से सीधे कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। लाइनमैन से लेकर तमाम अफसरों की छुट्टियां 31 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर राजीव गुप्ता ने बताया कि वसूली अभियान के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई हैं। उल्लंघन करने पर सीधे कार्रवाई मुख्यालय स्तर से होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क किनारे मिले युवक की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार