बरेली: तीन घंटे में 195 वाहनों का किया चालान, एसपी सिटी ने चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में रात में पुलिस के 3 घंटे तक चले सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई। पुलिस ने इस दौरान शहर के अलग-अलग चाैराहों में 1152 संदिग्ध वाहन चेक किए और नियम तोड़ने वाले 195 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने लोगों को नियमों के पालन की …

बरेली, अमृत विचार। शहर में रात में पुलिस के 3 घंटे तक चले सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई। पुलिस ने इस दौरान शहर के अलग-अलग चाैराहों में 1152 संदिग्ध वाहन चेक किए और नियम तोड़ने वाले 195 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने लोगों को नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी है। एक दिन पहले पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए होटल व ढाबों की भी चेकिंग की थी।

एसएसपी के निर्देश पर रविवार शाम 6 से रात 9 बजे तक एसपी सिटी के द्वारा अभियान चलाया गया। वाहनों की चेकिंग के अलावा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ चार मुकदमे पंजीकृत किए गए। इस दौरान पुलिस ने 29 पेटी देशी शराब, 50 पव्वे व 50 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – बरेली: विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का हुआ परिणाम जारी, करीब छह फीसदी छात्र हुए फेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता