इटावा में किसान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, भरथना। जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम लोहड़ी मौजा बाहरपुर में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे एक किसान को दो नामजद सहित चार लोगों ने गोली मार दी गई। घायल किसान को रात्रि में ही पुलिस ने इलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया है, भरथना पुलिस तहरीर के आधार …

इटावा, भरथना। जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम लोहड़ी मौजा बाहरपुर में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे एक किसान को दो नामजद सहित चार लोगों ने गोली मार दी गई। घायल किसान को रात्रि में ही पुलिस ने इलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया है, भरथना पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच में जुटी गई है।

भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहड़ी मौजा बाहरपुर में बीती रात करीब सवा दो बजे किसान विनोद यादव 43 बर्ष पुत्र बदन सिंह यादव अपने घर के दरबाजे पर रात्रि सो रहा था, इसी बीच करीब सवा दो बजे दो नामजद सहित चार हमलावरों ने किसान विनोद यादव पर पहले किसी से धारदार हथियार से सिर पर जोरदार बार कर जानलेवा हमला दिया।

जिसके बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से घायल किसान विनोद यादव को गोली मारकर कर हमलावर मौके से भाग जाने में सफल हो गये। ताबड़ तो दो गोलियों की आवाज सुनकर परिजन सहित गांव में जगार हो गई। परिजनों दे देखा कि विनोद यादव के पेट में गोली लगी है और वह लहू में लथपथ तड़प रहा है। किसान विनोद यादव की इस हालत को देख परिजनों ने चीख पुकार मच गई।

जिसकी सूचना पर रात्रि में भरथना पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायल किसान विनोद यादव को इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायल किसान विनोद यादव ने बताया कि दो नामजद सहित चार हमलावर खेतों के रास्ते से भाग जाने में सफल हो गये हैं। भरथना पुलिस रात्रि से ही घटना की जांच पड़ताल के साथ हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

उधर परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर देने की तैयारी शुरू करदी है। भरथना प्रभारी निरीक्षक मन्सूर अहमद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है,तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। घायल किसान विनोद यादव की पत्नी का पहले ही दुःखद निधन ही चुका है,विनोद के दो पुत्रियां हैं जिसमें बडी बेटी की शादी ही चुकी है जबकि छोटी बेटी व इकलौते पुत्र बंटी यादव अभी अविवाहित हैं।

यह भी पढ़ें:-पुलवामा में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने की पूरे इलाके की घेराबंदी

संबंधित समाचार