बरेली: कटे हुए कनेक्शन पर कटिया डालकर जला रहे थे बिजली, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन के बाद अब बिजली विभाग ने कटिया डालकर बिजली जलाने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री की सख्ती के बाद पिछले एक सप्ताह में करीब 40 लोगों को कनेक्शन काटने के बाद बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। सभी लोगों के …

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन के बाद अब बिजली विभाग ने कटिया डालकर बिजली जलाने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री की सख्ती के बाद पिछले एक सप्ताह में करीब 40 लोगों को कनेक्शन काटने के बाद बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

सभी लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाने में मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाही शुरू कर दी गई है। बिजली चोरों के खिलाफ चलने वाले अभियान की भनक लगने के बाद कटिया डालने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

फरवरी और मार्च माह में बिजली चोरों के खिलाफ जिले में अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। उसके बाद कोरोना संकट आने से बिजली विभाग का अभियान ठप होकर रह गया था। अब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आदेश के बाद जिले में बिजली चोरो के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की कटिया डालकर बिजली चोरी और कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले पकड़े गए।

टीमों को जांच के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने और कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली जलाने के मामले सामने आए। वही कुछ मामले ऐसे सामने आए जिनके कनेक्शन बिजली का बकाया बिल जमा न होने के कारण काट दिया गया था, लेकिन ये लोग अवैध तरीके से अपने कनेक्शन जोड़ कर बिजली का प्रयोग कर रहे थे। सभी लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

बकाया बिल पर कनेक्शन कटने के बाद भी लोग कटिया डालकर बिजली जला रहे थे। पिछले एक सप्ताह की छापेमारी में करीब 40 लोगों के मकान से बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे भी बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। -अरफान अली खान, विजिलेंस थाना प्रभारी

संबंधित समाचार