बहराइच: दूसरे दिन ही सीएम के आदेश की अनदेखी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप में दिखे यात्री
बहराइच। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अधिकारी सीएम के इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने में पीछे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 से 40 की संख्या में लोग यात्रा करते दिखे। इतना ही नहीं …
बहराइच। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अधिकारी सीएम के इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने में पीछे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 से 40 की संख्या में लोग यात्रा करते दिखे। इतना ही नहीं पिक अप वाहन में भी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराया जा रहा है। इससे कभी भी कानपुर की तरह बड़ी घटना हो सकती है।
कानपुर में दो दिन पूर्व ट्रैक्टर तालाब में पलटने से 25 अधिक यात्रियों की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिले के अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कानून बनाकर उसे सभी जनपद में लागू कराने की अपील की। लेकिन मुख्यमंत्री का आदेश सिर्फ कागजों में ही सीमित रह गया। सोमवार को लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर यात्रा करते दिखे। शहर के बाईपास मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें अधिक मात्रा में बच्चे और महिलाएं बैठी थी।

ट्रैक्टर सवार लोग मरी माता मंदिर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर पुलिस की सुरक्षा भी थी। इसके बाद लोग यात्रा करते दिखे। इसी मार्ग पर पिक अप वाहन में 20 की संख्या में लोग बैठे दिखे। यह सभी मरी माता मंदिर से वापस जा रहे थे। कुछ यही हाल झिंगहाघाट, गोंडा रोड और असम रोड पर देखने को मिला। लोग बेधड़क ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा करते दिखे। सीएम के आदेश की पुलिस और प्रशासन की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की गई।
पानी टंकी पर एसपी ने समझाया
शहर के पानी टंकी चौराहा से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी काफिले के साथ गुजर रहे थे। तभी दोपहर में ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग जाते दिखे। एसपी ने गाड़ी से उतरकर ट्रैक्टर चालक को समझाया। साथ ही चौकी इंचार्ज को रोक लगाने के निर्देश दिए।
एएसपी ने की अपील
ट्रैक्टर पर सवारी को लेकर सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने वीडियो डलवाया। जिसमें वह लोगों से ट्रैक्टर से यात्रा न करने की अपील की। साथ ही लोगों से स्वयं ट्रैक्टर की यात्रा से दूर रहने की बात कही।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारियों को लेकर पुलिस ने शुरू की चेकिंग
