बरेली: भाभी से विवाद होने पर छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाभी से हुई मामूली कहासुनी के बाद छात्रा ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। देर रात तक नहर में उसका शव नहीं मिला। सुबह छात्रा को दोबारा तलाश किया गया तो नहर से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये …

बरेली,अमृत विचार। भाभी से हुई मामूली कहासुनी के बाद छात्रा ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। देर रात तक नहर में उसका शव नहीं मिला। सुबह छात्रा को दोबारा तलाश किया गया तो नहर से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं कमिश्नर Sanyukta Samaddar, मरीजों ने सुनाई व्यथा

भुता थाना क्षेत्र के गाव मुरावपुरा के रहने वाले चंद्रपाल मेहनत मजदूरी करते हैं। चंद्रपाल की 18 वर्षीय बेटी आरती इंटर की छात्रा है। सोमवार को अपनी भाभी और मां मीरा देवी से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी, जिससे नाराज होकर आरती घर से चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद गांव में नहर के किनारे आरती की चप्पल और दुपट्टा मिला था, जिसके बाद से ही पुलिस और ग्रामीण आरती को नहर में तलाश कर रहे थे।

देर रात तक आरती का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह आरती को फिर से तलाश किया गया। जिसके बाद उसका शव कुछ दूरी पर नहर में सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घर वाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।

ये भी पढ़ें:-बरेली: महानवमी पर हुआ कन्या भोज, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, माता रानी के लगे जयकारे

 

संबंधित समाचार