बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत, छह त्योहार स्पेशल ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरेंगी
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। रेल प्रशासन बरेली जंक्शन पर 34 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान पहले ही कर चुका है। मगर इन ट्रेनों की सभी श्रेणियों में बर्थ तेजी के साथ फुल हो रही हैं। रेलवे ने एक बार फिर आठ जोड़ी ट्रेनें …
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। रेल प्रशासन बरेली जंक्शन पर 34 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान पहले ही कर चुका है। मगर इन ट्रेनों की सभी श्रेणियों में बर्थ तेजी के साथ फुल हो रही हैं। रेलवे ने एक बार फिर आठ जोड़ी ट्रेनें त्योहार पर चलाने का ऐलान किया है। जिसमें से छह जोड़ी ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर भी ठहराव होगा। यह सभी ट्रेनें बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने व आने वाले यात्रियों को सुविधा देंगी।
ये भी पढ़ें – बरेली: तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, ट्वीट कर की शिकायत
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक ट्रेन संख्या 04022 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा ट्रेन 22 अक्टूबर को आनंद विहार से एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। जो रात 20:10 बजे बरेली जंक्शन पहुचेगी। वापसी में 04021 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस ट्रेन 23 अक्टूबर को सहरसा से एक फेरे के लिए चलाई जाएगी, जो अगले दिन 15:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04060 दिल्ली जंक्शन -दरभंगा ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 20 व 26 अक्टूबर को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन दिल्ली से चलकर 18:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह 04059 दरभंगा-दिल्ली जंक्शन ट्रेन दरभंगा से 23 व 27 अक्टूबर को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन दरभंगा से चलकर अगले दिन 14:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04032 दिल्ली जंक्शन-दरभंगा ट्रेन एक फेरे के लिए 27 अक्टूबर को दिल्ली से चलाई जाएगी। ट्रेन 18:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04031 दरभंगा-दिल्ली जंक्शन ट्रेन 28 अक्टूबर को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन दरभंगा से चलकर अगले दिन 14:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04068 नई दिल्ली-सहरसा जंक्शन ट्रेन तीन फेरों के लिए 21, 26 व 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 05:48 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04067 सहरसा नई दिल्ली ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। 22, 27 व 30 अक्टूबर को सहरसा से चलकर 00.58 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04016 आनंद विहार टर्मिनस -सहरसा ट्रेन 23 व 26 अक्टूबर को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन 20:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04015 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस दो फेरों के लिए 24 व 27 अक्टूबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन अगले दिन 15:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04062 आनंद विहार टर्मिनस -सहरसा ट्रेन 21, 25 व 28 अक्टूबर को तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 20:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04061 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस 22, 26 व 29 अक्टूबर को तीन फेरों के लिए सहरसा से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सहरसा से चलकर अगले दिन 15:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें – बरेली: शहर में दौड़ रहे देहात परमिट के ऑटो, अभियान चलाकर काटे कई चालान
