चित्रकूट: चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत
चित्रकूट, अमृत विचार। खेत से घर जा रहे एक किशोर को बाइक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार बहनों में इकलौता भाई की मौत से घर ही नहीं बल्कि गांव में मातम पसर गया। मारकुंडी थाने के डिपो कोलान का अर्जुन (17) पुत्र कमलेश अपने दो साथियों के साथ …
चित्रकूट, अमृत विचार। खेत से घर जा रहे एक किशोर को बाइक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार बहनों में इकलौता भाई की मौत से घर ही नहीं बल्कि गांव में मातम पसर गया।
मारकुंडी थाने के डिपो कोलान का अर्जुन (17) पुत्र कमलेश अपने दो साथियों के साथ खेत से देर शाम घर जा रहा था। सतना-मारकुंडी रोड पर धजवा तालाब के पास सामने से आ रहे गांव के ही एक बाइकसवार युवक ने अर्जुन को टक्कर मार दी। उसके साथियों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अर्जुन चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी मौत से घर में हाहाकार मच गया। गांव में भी मातम का माहौल हो गया।
ये भी पढ़ें-मथुरा: नगर भ्रमण को निकली मां काली के रौद्र रूप की झांकी, आकर्षण का रही केंद्र
