विकास दुबे ने पूछताछ में कबूला, जलाना चाहता था पुलिसवालों के शव
कानपुर, अमृत विचार। विकास दुबे ने 8 पुलिसवालों की हत्या पर बड़ा खुलासा किया है। विकास ने बताया कि घटना के बाद घर के ठीक बगल में कुएं के पास पांच पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखा गया था। जिससे उनमें आग लगा कर सबूत नष्ट कर दिए जाएं। आग लगाने के …
कानपुर, अमृत विचार। विकास दुबे ने 8 पुलिसवालों की हत्या पर बड़ा खुलासा किया है। विकास ने बताया कि घटना के बाद घर के ठीक बगल में कुएं के पास पांच पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखा गया था। जिससे उनमें आग लगा कर सबूत नष्ट कर दिए जाएं। आग लगाने के लिये घर में गैलनों में तेल रखा गया था। उन सब के शवों को तेल से जलाने का इरादा था, लेकिन लाशों को इक्ट्टठा करने के बाद उसे मौक़ा नहीं मिला, फिर हम सब फ़रार हो गए।
विकास ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि “शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र से मेरी नहीं बनती थी कई बार वो मुझे देख लेने की धमकी दे चुके थे। पहले भी कई बार बहस हो चुकी थी। विनय तिवारी ने भी बताया था कि सीओ तुम्हारे ख़िलाफ़ है। इसलिए मैं सीओ पर ग़ुस्सा था। सीओ को सामने के मकान में मारा गया था। लेकिन मैंने सीओ को नहीं मारा। मेरे साथ के आदमियों ने दूसरी तरफ़ के आहाते से कूदकर मामा के मकान के आँगन में मारा था।”
“पैर पर भी वार किया था। क्योंकि मुझे पता चला था कि वो बोलता है कि विकास एक पैर से गड़बड़ है। दूसरा भी सही कर दूँगा। सीओ का गला नहीं काटा गया था। गोली पास से सिर में मारी गयी थी इसलिये आधा चेहरा फट गया था।”
