गाजियाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से मकान उड़ा, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। बड़ी खबर गाजियाबाद से है जहां सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मकान गिर गया है। इस ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये ब्लास्ट गाजियाबाद के लोनी इलाके की एक रिहाइशी …

गाजियाबाद, अमृत विचार। बड़ी खबर गाजियाबाद से है जहां सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मकान गिर गया है। इस ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये ब्लास्ट गाजियाबाद के लोनी इलाके की एक रिहाइशी कालोनी में हुआ है। दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से राहत और बचाव का काम संभल चुके हैं। यहां ब्लास्ट के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-अल्मोड़ा: नाबालिग से यौन शोषण मामले में दिल्ली के एडीएम एवी प्रेमनाथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार