वाराणसी: पहले बिजनेस में पार्टनर बनाया फिर कर दिया रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, वाराणसी। लखनऊ निवासी एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के नामी जिम के मालिक नरिया (लंका) निवासी प्रशांत कुमार सिंह को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत के खिलाफ महिला ने व्यवसाय में धोखाधड़ी, अश्लील वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म, धमकी और मारपीट का भी आरोप …

अमृत विचार, वाराणसी। लखनऊ निवासी एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के नामी जिम के मालिक नरिया (लंका) निवासी प्रशांत कुमार सिंह को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत के खिलाफ महिला ने व्यवसाय में धोखाधड़ी, अश्लील वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म, धमकी और मारपीट का भी आरोप लगाया है।

सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार वह रोहनिया स्थित एख नामी स्कूल में में टीचर थी। वर्ष 2016 में उसे एक मित्र ने प्रशांत से परिचय कराया। महिला को बताया गया कि वह किसी संत का अनुयायी है। शादीशुदा प्रशांत जब भी महिला से मिलता तो हमेशा अध्यत्म की बातें किया करता।

पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2017 में वह उसके फ्लैट पर आया और साथ व्हिस्की पीने को कहा, उसने मना किया तो चोरी से कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी। आरोप लगाया कि अचेत होने पर उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। महिला ने विरोध किया तो उससे शादी करने का झांसा दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुराचार किया। महिला पर दबाव बनाकर उसकी नौकरी छुड़ा दी और अपने साथ पार्टनरशिप में एक जिम खोला। यहां से होनेवाली कमाई को मानमाना खर्च करता था। इसके अलावा प्रशांत ने एक बीयर शॉप खोली, जिसके लिए भी पीड़िता से रुपये लिए।

प्रशांत ने हरहुआ में ट्रैक्टर एजेंसी खोली। इसमें भी उससे निवेश कराया। एजेंसी खोलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। तंग आकर वह लखनऊ चली गई। वहां भी असलहे से धमकाकर दुराचार किया। जून 2021 में महिला को रुपये लौटाने की बात कहकर बुलाया। सारनाथ स्थित एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक प्रशांत को वह अबतक 80 लाख रुपये दे चुकी है।

यह भी पढ़ें… वाराणसी : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे

संबंधित समाचार