गाजियाबाद सिलेंडर ब्लास्ट: हादसे में अब तक 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। गाजियाबाद के लोनी में सिलेंडर ब्लास्ट में मकान गिरने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में जान गवाने वाले एक ही परिवार के लोग हैं। इस हादसे पर सीएम योगी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ितों की हर संभव सहायता करने को कहा …

गाजियाबाद, अमृत विचार। गाजियाबाद के लोनी में सिलेंडर ब्लास्ट में मकान गिरने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में जान गवाने वाले एक ही परिवार के लोग हैं। इस हादसे पर सीएम योगी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ितों की हर संभव सहायता करने को कहा है।

बताते चलें कि आज गाजियाबाद के लोनी इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक तीन मंजिला मकान गिर गया। जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के पांच लोगों कि मौत हो गयी। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन कि टीम ने राहत अभियान चला रखा है। अभी भी लगभग 9 लोगों के मलबे के अंदर दबे होंगे की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: मूसलाधार बारिश ने खोली राजधानी के विकास कार्यों की पोल

संबंधित समाचार