अमरोहा: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता पर बल दिया। बता दें कि विजयदशमी के पर्व पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मोहल्ला कायस्थान में स्थित माई जी महाराज …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

बता दें कि विजयदशमी के पर्व पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मोहल्ला कायस्थान में स्थित माई जी महाराज मंदिर पर इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया। संघ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शस्त्रों का पूजन सामूहिक रूप से किया। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने शास्त्रों में वर्णित शस्त्रों की महिमा बताई और इसके अनावश्यक प्रदर्शन को अनुचित बताया। संघ कार्यकर्ताओं ने प्रभु राम के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुटता पर बल दिया गया।

इस दौरान नगर संचालक दीपक अग्रवाल,प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह,अतुल गर्ग,कपिल शर्मा,मयंक अग्रवाल,सोनू गर्ग,संदीप गुप्ता,अर्पण गुप्ता,मोहित अग्रवाल,विभोर अग्रवाल,सौरव गुप्ता,अरुण त्यागी,सचिन गुप्ता, विशाल वर्मा,शिखर अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,अक्षि अग्रवाल आदि मौंजूद रहें।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : प्रतिबंधित रसायनों की बिक्री के लिए होगी छापेमारी, सरकार ने 10 प्रकार के कीटनाशक दवाओं पर लगाया प्रतिबंध

संबंधित समाचार