Papankusha Ekadashi 2022: पापांकुशा एकादशी पर करें ये खास उपाय, श्री विष्णु जीवन में लाएंगे सौभाग्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। 6 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि 6 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। 6 अक्टूबर का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 21 मिनट तक शूल योग रहेगा। शूल योग में किए गए कार्य से हर जगह दुख …

नई दिल्ली। 6 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि 6 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। 6 अक्टूबर का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 21 मिनट तक शूल योग रहेगा। शूल योग में किए गए कार्य से हर जगह दुख ही दुख मिलते हैं। वैसे तो इस योग में कोई काम कभी पूरा होता ही नहीं परंतु यदि अनेक कष्ट सहने पर पूरा हो भी जाए तो शूल की तरह हृदय में एक चुभन सी पैदा करता रहता है। इस योग में कोई भी कार्य न करें अन्यथा आप जिंदगी भर पछताते रहेंगे।

6 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है। हर एकादशी अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण होती है। आश्विन शुक्ल पक्ष की ये एकादशी सबका कल्याण करने वाली बतायी गई है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है, घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है, वैवाहिक जीवन सुखद बनता है, सभी कामों में सफलता मिलती है,बच्चों की तरक्की सुनिश्चित होती है और बिजनेस में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें : बदरीनाथ: आज जारी होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथी

पापांकुशा एकादशी के दौरान कौन सा उपाय करना आपके लिए लाभदायक होगा?

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी पैसों की तंगी न हो और आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहें, तो इस दिन शाम के समय आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएँ और भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर लें। ऐसा करने से आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहेंगे।

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो इस दिन एक लोटे में जल डालकर, उसमें थोड़ी-सी पिसी हुई हल्दी मिलाएं और उसमें एक सिक्का डाल कर अपने ऊपर से सात बार वारकर बहते पानी में बहा दें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।

अपने घर की सुख-शांति के लिए और जीवन में तरक्की के लिए इस दिन एकादशी के दिन रात के समय भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए भजन-कीर्तन करें। कहते हैं एकादशी की रात को जागकर भगवान का ध्यान करने से हजार वर्षों तक की गई तपस्या का फल प्राप्त होता है। ऐसा करने से आपके घर की सुख शांति बनी रहेगी और जीवन में तरक्की भी होगी।

अपने जीवनसाथी की बेहतरी के लिए इस दिन 5 सुहागिन महिलाओं को घर पर आदरपूर्वक बुलाकर कुछ मीठा भोजन कराएं। अगर घर पर व्यवस्था नहीं हो पाती है, तो 5 सुहागिन महिलाओं के निमित्त भोजन निकालकर, उनके घर जाकर दे आयें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की बेहतरी सुनिश्चित होगी।

अपने बच्चों की तरक्की सुनिश्चित करने के लिये इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय चन्दन घिसकर एक कटोरी में रख दें और जब पूजा समाप्त हो जाये तो दोनों हाथों से भगवान को पुष्पांजलि चढ़ाने के बाद उस कटोरी में से चन्दन लेकर अपने बच्चे के मस्तक पर तिलक लगा दें। चन्दन घिसते समय ध्यान रहे कि एक बार में इतना चन्दन घिस लें जो अगले 15 दिन तक, यानी अगली एकादशी तक चलता रहे और ये तिलक लगाने की प्रकिया भी आप अगली एकादशी तक जारी रखें। जब अगली एकादशी आये तो आप फिर से यही प्रक्रिया दोहरा सकते हैं। ऐसा करने से आपके बच्चे की तरक्की सुनिश्चित होगी।

अपने बिजनेस में वृद्धि के लिये इस दिन एक तांबे का चौड़े मुंह वाला कलश लेकर, उसे श्री विष्णु के किसी भी मन्दिर के मुख्य द्वार और गाय के खुर या पैर के नीचे की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर रख दें। उस कलश को आप अपनी दुकान या ऑफिस के गेट के पास रख दें और नियमित रूप से 43 दिनों तक उस कलश को धूप दिखाएं। ऐसा करने से आपके बिजनेस में वृद्धि होगी।

अपने परिवार के सदस्यों की समृद्धि के लिए इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान नारायण को अर्पित करें और घी के दीपक से उनकी आरती करें। ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों की समृद्धि होगी।

आपके ऊपर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लंबे समय तक बना रहे और आपके बच्चे हमेशा आपका सम्मान करते रहें, इसके लिये आज पीपल के पेड़ की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं। साथ ही श्री विष्णु के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है – ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’ ऐसा करने से बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहेगा।

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन की सारी समस्याएं जल्द ही दूर हो जायें और खुशियां आपके घर पर दस्तक दें, इसके लिये आज पीपल के तीन पत्ते लेकर उन पर लाल रोली से ‘श्री’लिखकर भगवान विष्णु के मन्दिर में चढ़ा दें। साथ ही उन्हें दही में शक्कर मिलाकर भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो जायेगी और खुशियां आपके घर पर दस्तक देंगी।

अगर आप जल्द ही किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस दिन गाय को गेहूं के आटे से बनी रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं। साथ ही गाय के खुर या पैर में थोड़ा-सा पानी डालकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपके काम की शुरुआत अच्छी होगी और साथ ही उसकी तरक्की भी सुनिश्चित होगी।

अगर आप अपने अंदर सकारात्मक विचारों का समावेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए इस दिन भगवान नारायण को केसर मिले दूध का भोग लगाएं और शाम के समय मन्दिर में घी का दीपक जलाकर श्री विष्णु की आरती करें। ऐसा करने से आपके अंदर सकारात्मक विचारों का समावेश होगा।

ये भी पढ़ें : मां चन्द्रिका देवी धाम : तीन वर्ष तक बर्बरीक ने की थी तपस्या, भक्तों की पूरी होती है मनोकामना

संबंधित समाचार