रायबरेली: कच्चे घर में सो रही महिला के ऊपर गिरी कोठरी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कच्चे जर्जर घर में चारपाई पर सो रही महिला के ऊपर कोठरी गिर गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा बुधवार को शाम को गदागंज थाना क्षेत्र के गांव मुतवल्लीपुर मजरे काजियाना में हुआ है। गांव की रहने …

रायबरेली। कच्चे जर्जर घर में चारपाई पर सो रही महिला के ऊपर कोठरी गिर गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा बुधवार को शाम को गदागंज थाना क्षेत्र के गांव मुतवल्लीपुर मजरे काजियाना में हुआ है। गांव की रहने वाली सरवरी बानो (40 वर्ष) पत्नी रियाज अपने घर की एक कोठरी में सो रही थी। बताते है कि उसके साथ उसका एक बेटा भी लेता हुआ था , किंतु अचानक लड़का उठकर बाहर चला गया।

इसी बीच कोठरी ढह गई। जिसमे महिला दब गई। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और कोठरी का मलवा हटाकर महिला को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का शौहर बाहर शहर में रहता है। महिला गांव में अपने बच्चों के साथ रहती थी।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर : डाल गिरने से घायल युवक की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज