UGC NET 2022: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो उम्मीदवार इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा देने जा रहे हैं उनके लिए एक खास खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। बता दें सिटी स्लिप आठ अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए जारी की गई है। वहीं, इस परीक्षा के …

जो उम्मीदवार इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा देने जा रहे हैं उनके लिए एक खास खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। बता दें सिटी स्लिप आठ अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए जारी की गई है। वहीं, इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किया जाएगा। एग्जाम देने जा रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 10‍वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां से करें चेक

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी केवल एग्जाम सिटी स्लिप ही जारी की है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी आना बाकी है। जिसे भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड समय-समय पर चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा संबंधी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार गतिविधि टैब के तहत परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए लिंक देखें।
  • फिर उम्मीदवार मांगा गया विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब उम्मीदवार की स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी।
  • फिर उम्मीदवार आवंटित परीक्षा शहर को चेक करें और उस पेज को डाउनलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- डीयू के एसओएल में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, आखिरी डेट 31 अक्टूबर, जानें पूरी डिटेल

 

संबंधित समाचार