हमीरपुर: फंदे से लटकता मिला सेल्समैन का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। पिछले मंगलवार को सुबह घर से ड्यूटी करने के लिए निकले सेल्समैन का शव दूसरे दिन देर रात गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव निवासी हरीसिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार (25) …

हमीरपुर, अमृत विचार। पिछले मंगलवार को सुबह घर से ड्यूटी करने के लिए निकले सेल्समैन का शव दूसरे दिन देर रात गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव निवासी हरीसिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार (25) कस्बे के पड़ाव चौराहे स्थित एक शराब के ठेके पर सेल्समैन था।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शराब ठेके पर जाने के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसे फोन लगाया। परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ। तो खोजबीन शुरू की। बुधवार देर शाम गांव के बाहर बगिया में एक पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक पंधारी सरोज ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मैनपुरी: घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव फंदे से लटकाया

संबंधित समाचार