जेलेंस्की ने स्टोलटेनबर्ग से यूक्रेन के यूरो-अटलांटिक एकीकरण पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग साथ फोन पर उनके देश के यूरो-अटलांटिक एकीकरण को लेकर चर्चा की। जेलेंस्की ने बुधवार को बताया कि वह नाटो के साथ एकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए श्री स्टोलटेनबर्ग के साथ समन्वय कर रहे है। एक अलग …

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग साथ फोन पर उनके देश के यूरो-अटलांटिक एकीकरण को लेकर चर्चा की।

जेलेंस्की ने बुधवार को बताया कि वह नाटो के साथ एकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए श्री स्टोलटेनबर्ग के साथ समन्वय कर रहे है। एक अलग ट्वीट में स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो यूक्रेन के लिए अपना समर्थन बनाए रखेगा और इसे आगे बढ़ाएगा। उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन एक त्वरित प्रक्रिया के तहत नाटो में सदस्यता के लिए आवेदन करेगा।

ये भी पढ़ें:- यूनान में चट्टानों से टकराकर दो नौकाएं डूबीं, 15 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

संबंधित समाचार