आगरा: कंपाउंडर चला रहा था अस्पताल,आग लगने पर हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आगरा। मलपुरा रोड स्थित आर मधुराज अस्पताल में बीते बुधवार को भयानक आग लग गई थी। जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी मौत के बाद अस्पताल संचालक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, अस्पताल संचालक डॉक्टर नहीं बल्कि एक कंपाउंडर था। बीए पास राजन के पास न कोई डिग्री …

अमृत विचार, आगरा। मलपुरा रोड स्थित आर मधुराज अस्पताल में बीते बुधवार को भयानक आग लग गई थी। जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी मौत के बाद अस्पताल संचालक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, अस्पताल संचालक डॉक्टर नहीं बल्कि एक कंपाउंडर था।

बीए पास राजन के पास न कोई डिग्री नहीं थी वह कई अस्पतालों में कंपाउंडर का काम कर चुका था। जिसके बाद उनसे अपना खुद का अस्पताल खोल लिया था, बता दें की अस्पताल डॉक्टर ईशु शर्मा के नाम पर रिजस्टर्ड था।

संचालक की मौत पर खुला राज

आग लगने की घटना के बाद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद से ही अस्पताल की जांच पड़ताल भी स्वास्थ विभाग ने शुरू कर दी, जिसमें जानकारी मिली कि हॉस्पिटल को चलाने वाले संचालक राजन कोई डॉक्टर नहीं हैं और ना ही उनके पास कोई भी मेडिकल की डिग्री है।

संचालक को डॉक्टर समझते थे लोग

संचालक राजन के पिता गोपीचंद ने बताया कि राजन ने बीए पास किया है, और उसके बाद वह कई अस्पतालों में कंपाउंडर के पद पर तैनात रहा है। इसके बाद उसने आर मधुराज के नाम से खुद का अस्पताल खोल लिया. दरअसल, आर मधुराज हॉस्पिटल में लगे बैनर पर डॉ राजन नाम लिखा हुआ है और आसपास के लोग भी संचालक को डॉ राजन कहकर बुलाते थे.।ऐसे में अस्पताल में आने वाले तीमारदार भी उन्हें डॉक्टर समझते थे।

यह भी पढ़ें… आगरा: आर मधुराज अस्पताल में लगी भीषण आग, संचालक सहित तीन की मौत

संबंधित समाचार