हमीरपुर: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या का कारण तलाशने में पुलिस जुटी है। पवई गांव निवासी शिवराम विश्वकर्मा गांव के बस स्टैंड के पास खराद …

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या का कारण तलाशने में पुलिस जुटी है। पवई गांव निवासी शिवराम विश्वकर्मा गांव के बस स्टैंड के पास खराद बैल्डिंग की दुकान किए है। उसका इकलौता बेटा शंकर (32) भी उसके काम में हाथ बटाता था।

गुरुवार को सुबह शिवराम किसी काम से सरीला गया था। शिवराम ने बताया कि उसका बेटा शंकर दुकान पर ही नहीं गया था। मकान के आगे के कमरे में लेटा था। पत्नी अपनी बहू के साथ घर के अंदर काम कर रही थी। काफी देर बाद बहू लाली कमरे में गई तो शंकर पंखे के हुक से फांसी पर लटका था। उसकी मौत हो चुकी थी।

उसके एक बेटा पीयूष (9) बेटी बेटू (6) है। बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल रहा है। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष जरिया रामआसरे सरोज ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: सीएएफ के जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार