अलीगढ़: भाजपा विधायक के गुर्गों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अलीगढ़। भाजपा विधायक के गुर्गों की गुंडई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, थाना गभाना-सोमना इलाके के एनएच-91 टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के छर्रा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह के गुर्गों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए टोल देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं टोल प्लाजा …

अमृत विचार, अलीगढ़। भाजपा विधायक के गुर्गों की गुंडई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, थाना गभाना-सोमना इलाके के एनएच-91 टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के छर्रा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह के गुर्गों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए टोल देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर लगा बेरियर भी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी से तोड़ दिया। टोल तोड़ने के बाद जब कर्मियों ने विधायक लिखी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गुर्गों ने कर्मियों को बेरहमी से पीट दिया।

इतना ही नहीं टोल प्लाजा के केपिन में घुसकर विधायक के गुर्गों के द्वारा टोल कर्मियों के साथ भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद टोल प्लाजा कर्मी ने मारपीट करने वाले बीजेपी विधायक के गुर्गों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील अतरौली क्षेत्र के छर्रा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह के गुर्गों द्वारा थाना गभाना इलाके के दिल्ली- अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर गुंडई की गई। विधायक की स्टीकर लगी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी (UP-81 BR-7000) से टोल नाका तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक की गाड़ी में सवार उनके कार्यकर्ता बिना टोल दिए अपनी गाड़ी को जबरन टोल प्लाजा से निकालने लगे।

जबरन टोल प्लाजा से गाड़ी निकाल रहे बीजेपी विधायक के गुर्गों को टोल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो विधायक के गुर्गों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इसके बाद तेज रफ्तार के साथ टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को तोड़ दिया गया। इतने से मन नहीं भरा तो विधायक के गुर्गों ने अपनी गाड़ियों से उतरकर टोल प्लाजा के केबिन में घुसकर कर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

यह भी पढ़ें… अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 50 कर्मचारी भर्ती

संबंधित समाचार