बरेली: ऑनलाइन क्रिकेट मैच में चल रहा सट्टे का कारोबार, हर बॉल और शॉट के हैं अलग-अलग रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज मैच चल रहा है, जिसको लेकर मैच में सट्टा लगाने वाले सटोरिये भी सक्रिय हो गए है। अब फोन पर काल कर या कॉपी पेन से सट्टा नहीं लिखा जा रहा है। क्रिकेट मैच पर बुकी का काम करने वालों ने अब नया …

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज मैच चल रहा है, जिसको लेकर मैच में सट्टा लगाने वाले सटोरिये भी सक्रिय हो गए है। अब फोन पर काल कर या कॉपी पेन से सट्टा नहीं लिखा जा रहा है।

क्रिकेट मैच पर बुकी का काम करने वालों ने अब नया तरीका अपना लिया है। अब अपने व्हाट्सएप स्टेटस का उपयोग कर रहे है। साथ ही व्हाट्सएप कॉल पर कोड वर्ड में बात की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ऐसा ही मामला थाना बारादरी के नबादा शेखान के गुलामबाड़ी रोड का सामने आया है। जहां रहने वाला एक युवक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे मैच में हर बॉल,रन और शॉट पर सट्टा लगा रहा है। इस बीच युवक के व्हाट्सअप स्टैटस का स्क्रीन शॉट किसी ने वायरल कर दिया। वह अपने-अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर भी इसका जिक्र कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस इससे अभी अनजान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना फ्लाईओवर बनाने की कवायद हुई तेज, हटाए गए पोल और यूनी पोल

संबंधित समाचार