बांदा: बड़े की पिटाई से घायल छोटे भाई ने दम तोड़ा
बांदा,अमृत विचार। खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर …
बांदा,अमृत विचार। खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी रामचंद्र (60) पुत्र शिवराजी मंगलवार की दोपहर वह अपने मवेशी चरा रहा था। इसी बीच भैंस बड़े भाई के खेत में घुस गई। बड़े भाई ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने पुत्र और पत्नी के साथ मिलकर रामचंद्र को लाठियों और कुल्हाड़ियों से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां पर उसका उपचार किया जाता रहा। बुधवार को चिकित्सकों ने उसे जवाब दे दिया था। घरवाले रामचंद्र को कानपुर से प्रयागराज लिए जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी विनीता की तहरीर पर आरोपी जागेश्वर, उसके पुत्र मातादीन, बहू इंद्ररेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें-अमित शाह और जेपी नड्डा शुक्रवार से तीन दिवसीय असम दौरे पर, नए प्रदेश कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
