चित्रकूट: अधिकार दिवस पर किसानों ने टिकैत को किया याद, ट्रैक्टर प्रतिबंध पर कही ये बात
चित्रकूट, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती को किसान-मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाया। राजापुर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हक के लिए काम किया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना …
चित्रकूट, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती को किसान-मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाया। राजापुर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हक के लिए काम किया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। तभी किसानों को उनका हक मिल सकेगा। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने ट्रैक्टरों से आवाजाही पर प्रतिबंध का मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार ने ट्रैक्टर ट्रालियों से आवाजाही पर प्रतिबंध तो लगा दिया है पर अगर किसान ऐसा नहीं करेगा तो आएगा जाएगा कैसे। क्या सरकार उनको मुफ्त में साधन मुहैया कराएगी। किसानों ने अन्ना मवेशियों की समस्या पर भी रोष जताया।
जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने बताया कि अन्ना मवेशियों के साथ गांवों में अब बंदरों का भी आतंक है। बताने के बाद भी वन विभाग चुप्पी साधे बैठा है। बैठक में कमल नयन पटेल, रामकरन सिंह, उदयनारायण सिंह, तीरथ सिंह फौजी, शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राममूरत आदि किसानों ने भी विचार रखे।
ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर में 8 अक्टूबर को उठाएं कार्यक्रम का आनंद, आ रहे हैं कवि प्रियांशु वात्सल्य
