बरेली: महिला ने ससुर पर लगाया गंभीर आरोप, SSP से की दहेज उत्पीड़न की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपने ससुर पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला ने मामले में एसएसपी से शिकायत कर पति व ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की। ये भी पढ़ें- बरेली: घर में रखा तारपीन …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपने ससुर पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला ने मामले में एसएसपी से शिकायत कर पति व ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की।

ये भी पढ़ें- बरेली: घर में रखा तारपीन का तेल मासूम ने पिया, बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

थाना किला के बाकरगंज निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी थाना बारादरी केनबादा शेखान निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने जरूरत के हिसाब से दान दहेज भी दिया। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

आरोप है कि उसके बच्चा न होने पर उसे ताने दिए जाने लगे और ससुर उस पर गलत नियत रखने लगा। तीन महीने पहले दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित कर निकाल दिया गया। महिला ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- बरेली और आगरा में इनकम टैक्‍स का छापा, कोका कोला डिस्ट्रीब्यूटर गुलाब चंद लधानी के ठिकानों पर कार्यवाही

संबंधित समाचार