बुलंदशहर: अदालत के बाहर पति ने पत्नी को बोला तीन तलाक, दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। न्यायालय परिसर में तारीख पर आई महिला को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। साथ ही शिकायत करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। …

बुलंदशहर, अमृत विचार। न्यायालय परिसर में तारीख पर आई महिला को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। साथ ही शिकायत करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी महिला अंजुम ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी युवक शरीफ के साथ वर्ष 2013 में हुआ था। पति से विवाद के चलते दहेज उत्पीड़न का मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। गत 20 सितंबर को कोर्ट में तारीख होने पर पीड़िता न्यायालय में आई हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे तारीख करने के बाद वह कोर्ट से बाहर निकल आई। पीछे से उसका पति व अन्य दोनों लोग भी आ गए। जिन्होंने पीड़िता को रास्ते में ही रोक लिया। साथ ही उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी पति शरीफ ने पीड़िता को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। भविष्य में शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: जलभराव को लेकर सड़कों पर उतरे नागरिक सांसद और विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव