बरेलीः दिवाली में कुतुबखाना तक उखड़ेगी सड़क, छोटे व्यापारी ज्यादा प्रभावित
अमृत विचार। दिवाली में कुतुबखाना से कोतवाली तक फुटपाथ पर लगने वाला बाजार अस्त-व्यस्त रह सकता है। पुल निर्माण कार्य के चलते बैरिकेडिंग लगने से दुकानें लगाना आसान नहीं होगा। धनतेरस के पहले से दिवाली तक इस मार्ग पर लोग फुटपाथ पर दुकानें लगाते आ रहे हैं। ये भी पढ़ें – बरेली: जर्जर आवासों का नरमू …
अमृत विचार। दिवाली में कुतुबखाना से कोतवाली तक फुटपाथ पर लगने वाला बाजार अस्त-व्यस्त रह सकता है। पुल निर्माण कार्य के चलते बैरिकेडिंग लगने से दुकानें लगाना आसान नहीं होगा। धनतेरस के पहले से दिवाली तक इस मार्ग पर लोग फुटपाथ पर दुकानें लगाते आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें – बरेली: जर्जर आवासों का नरमू के पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
कोतवाली से कुतुबखाना के डिवाइडर पर दिवाली से पहले झालर, रंगोली, कई किस्म के पावदान सहित कई सामानों की बिक्री होती आ रही है, लेकिन इस दिवाली पर यहां दुकानें लगाने लायक जगह नहीं बचेगी। पुल निर्माण के लिए डिवाइडर तो तोड़े ही जा रहे, साथ ही दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने से दुकान लगाने की जगह नहीं बच रही।
इस समय चार पिलर की खोदाई और बैरिकेडिंग लगाने के बाद भी सर्विस रोड से वाहन निकल रहे हैं लेकिन इसके आगे पिलर खोदने से सर्विस रोड कम होती जाएगी। क्योंकि दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है और जब यहां काम होगा तो दुकानदारों को फुटपाथ से कब्जा हटाना होगा और अपना सामान भी दुकान के अंदर ही रखना होगा।
सड़क भी खोदी जाएगी
पुल निर्माण के चलते डिवाइडर के बाद बैरिकेडिंग तो लगेगी ही, साथ ही बिजली लाइन डालने के लिए सड़क भी खोदी जाएगी। ऐसे में पैदल राहगीरों को सड़क पर संभल कर चलना भी होगा। बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए सड़क तो खोदी जाएगी लेकिन यह कार्य सड़क के किनारे होगा। इससे भी पत्थर गिट्टी सड़क पर ही पड़े रहेंगे।
ये भी पढ़ें – बरेली: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नहीं फेर सका मौसम पानी, खराब कोड को किया सही फिर हुआ मैच जारी
