सुल्तानपुर में पॉलिटेक्निक की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच, झांसे में लेकर आरोपियों ने बैठाया था बोलेरो में
सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ से घर आते समय वाहन चालक ने अपने साथी के साथ उसके साथ दुराचार किया और रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक छात्रा लखनऊ में रहकर …
सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ से घर आते समय वाहन चालक ने अपने साथी के साथ उसके साथ दुराचार किया और रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक छात्रा लखनऊ में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को लखनऊ से घर आने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से हिमगिरि एक्सप्रेस पर सवार हुई। करीब 7:45 पर जब वह सुलतानपुर जंक्शन पहुंची तो इसकी सूचना उसने अपने पारिवार को देते हुए घर आने के लिए रोडवेज बस स्टेशन आ गई। घर आने के लिए जब वह सवारी ढूंढ रही थी इसी बीच एक अनजान व्यक्ति उसके पास आया उसने कहा उसकी मैजिक उसके घर तक जा रही है।
छात्रा ने विश्वास कर उसके साथ मैजिक पर बैठने गई तो उसने बताया कि मैजिक खराब है। अब हम बोलेरो से चलेंगे। शंका करते हुए छात्रा जब बोलेरो के पास पहुंची तो उसमें चालक समेत चार लोग बैठे थे। छात्रा ने बोलेरो से घर आने की सूचना अपने पारिवार को दी। जिला मुख्यालय से चलने के बाद बोलेरो में बैठे दो अज्ञात व्यक्ति रास्ते में ही अपने गंतव्य स्थल पर उतर गए तो बोलेरो में चालक के साथ एक अनजान व्यक्ति था। छात्र ने इस बात की जानकारी अपने पारिवारिकजनों को दी।
परिजनों ने छात्रा के मोबाइल से बोलेरो चालक से वार्ता किया तो बोलेरो चालक ने बताया कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। पीड़ित छात्रा के मुताबिक लखनऊ बलिया राजमार्ग बरौसा की तरफ जा रहे थे तभी सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर छात्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर स्विच ऑफ करते हुए चालाक और अनजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद बोलोरो चालक ने सूनसान पगडंडी से गाड़ी अंदर लेकर जाकर जंगल में भी दुष्कर्म किया।
पीड़ित छात्रा के मुताबिक इसी दौरान उनकी बोलेरो कीचड़ में फंस गई तो चालक ने गांव से ट्रैक्टर बुलाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया। इस दौरान दूसरे आरोपी ने छात्रा को जंगल में ही पकड़ के रखा था। टैक्टर जाने के बाद आरोपी ने छात्रा को लेकर बोलेरो में आया, उसे जयसिंहपुर कोतवाली से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रात्रि लगभग 10:30 बजे नहर की पटरी पर छोड़ छात्रा का मोबाइल देते हुए आरोपी बोलोरो सवार ब्लॉक मुख्यालय की तरफ जाने वाली सड़क से निकल गए।
पीड़ित छात्रा ने अपना मोबाइल ऑन कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पारिवारिक जनों को दी। आनन फानन में पहुंचे पारिवारिकजन पीड़ित छात्रा को लेकर जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी को घटना से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस के आश्वासन के बाद पारिवारिजन पीड़ित छात्रा को लेकर घर आ गए। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-11 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, DCW ने पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
