कानपुर में बोले कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खाबरी- संगठन मजबूत करेंगे यह वादा है
कानपुर, अमृत विचार। हम सबको एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को घर-घर पहुंचाना है, संगठित होकर इसके लिए 24 घण्टे काम करना होगा। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे यह हमारा वादा है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कही, वह नियुक्ति के बाद …
कानपुर, अमृत विचार। हम सबको एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को घर-घर पहुंचाना है, संगठित होकर इसके लिए 24 घण्टे काम करना होगा। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे यह हमारा वादा है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कही, वह नियुक्ति के बाद कानपुर पहली बार पहुंचे थे। जाजमऊ गंगा पुल पर खाबरी को मुकुट और मालाएं पहनाकर कार्यकर्ता और कांगेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पद ग्रहण करने के लिए शहर के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष जब जाजमऊ चौराहे पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कांग्रेस जनों से अभिनंदन स्वीकार किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने प्रदेश अध्यक्ष को दुशाला पहनाकर स्वागत किया।
खाबरी ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हांथों को मजबूत करना है। नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में कारो का काफिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ लखनऊ शपथ ग्रहण के लिए रवाना हुआ। इसदौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, मदन मोहन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, पवन गुप्ता, सिराज कुरैशी, लल्लन अवस्थी, पीयस बाजपेई, जावेद जमील उस्मानी, त्रिलोकी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बृजलाल खाबरी ने ग्रहण किया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार
