UP Board 2026: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, 22 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति, अभी करें चेक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी की गई फाइनल लिस्ट में पूरे राज्य में में कुल7,448 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जिलेवार लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्र लिस्ट कैसे देखें?

- वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "परीक्षा केंद्र सूची 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जिले का चयन करें, संबंधित PDF डाउनलोड होगी।
- इसमें केंद्रों के नाम, कोड और अन्य विवरण दर्ज हैं।
छात्रों को सलाह है कि वे अपने जिले की लिस्ट जरूर वेरिफाई करें।

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

यदि केंद्र आवंटन या सूची में कोई गड़बड़ी लगे, तो 22 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। 
- छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक अपने स्कूल की आईडी से लॉगिन कर युक्तियुक्त कारणों और प्रमाणों के साथ ऑब्जेक्शन सबमिट करें।
- सभी आपत्तियों की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) करेंगे।
- जिला केंद्र निर्धारण समिति की सिफारिश के बाद अंतिम सूची अपडेट की जाएगी।
- इस तारीख के बाद कोई शिकायत स्वीकार नहीं होगी। ध्यान दें, आपत्तियों के निपटारे बाद केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

परीक्षा शेड्यूल

- थ्योरी परीक्षाएं: 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।

- क्लास 12 प्रैक्टिकल परीक्षाएं: दो चरणों में आयोजित होंगी।

  - पहला चरण: 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक (कुछ जिलों में, UP TET को ध्यान में रखते हुए 29-30 जनवरी को छोड़कर)।

  - दूसरा चरण: 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक (शेष जिलों में)। प्रैक्टिकल CCTV निगरानी में होंगे।

लाखों छात्रों की परीक्षा तैयारी जोरों पर है। बोर्ड ने नकल रोकने के सख्त इंतजाम किए हैं। छात्र समय पर केंद्र चेक कर लें और किसी समस्या पर तुरंत आपत्ति दर्ज करें। अधिक जानकारी के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। विभिन्न समाचार स्रोतों और आधिकारिक नोटिस से पुष्ट जानकारी के आधार पर यह रिपोर्ट।

संबंधित समाचार