डीआरआई का बड़ा एक्शन, मुंबई के पास बंदरगाह पर 502 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘उच्च गुणवत्ता’ वाली कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी कहा कि यह हाल के दिनों में समुद्री कंटेनरों के माध्यम से …

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘उच्च गुणवत्ता’ वाली कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी कहा कि यह हाल के दिनों में समुद्री कंटेनरों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश के दौरान कोकीन बरामद होने के सबसे बड़े मामलों में से एक है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ बृहस्पतिवार को जब्त किया गया। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बंदरगाह लाया गया था। इसके बाद कंटेनर की पहचान की गई और डीआरआई अधिकारियों की उपस्थिति में उसे खोला गया, जिसमें हरे सेब के बक्से के अंदर बड़ी संख्या में, उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन से बनी ईंट रखी मिलीं। प्रत्येक का वजन लगभग एक किलोग्राम था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान ऐसी कुल 50 ईंट बरामद हुईं, जिनका वजन 50.23 किलोग्राम था और इनकी कीमत 502 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने कहा कि यह कंटेनर उसी आयातक द्वारा भारत लाया गया था, जिसे डीआरआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाशी में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई संतरे की एक खेप से 198 किलोग्राम ‘मेथम्फेटामाइन’ और नौ किलोग्राम कोकीन जब्त करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि आयातक को डीआरआई अधिकारियों ने स्वापक औषिध एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- गुजरात : पाकिस्तानी नाव से 360 करोड़ रुपए की 50 किलो हेराइन जब्त, 6 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार